{"_id":"6463de4bc566e3c69b089ca4","slug":"the-chain-snatched-from-the-neck-of-the-woman-who-went-out-for-a-walk-with-her-mother-in-law-sonipat-news-c-17-1-154777-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सास के साथ घूमने निकली महिला के गले से चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सास के साथ घूमने निकली महिला के गले से चेन झपटी
Wed, 17 May 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सास के साथ घर के बाहर घूमने निकली सेक्टर-14 की महिला से बाइक सवार ने सोने की चेन झपट ली। आरोपी ने हेलमेट लगाया हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-14 निवासी अंजलि ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद करीब पौने नौ बजे अपनी सास के साथ घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच हेलमेट लगाया युवक उनके पास आया और सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन रात होने की वजह से वह चकमा देकर भाग गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं वारदात
6 मई को सेक्टर-15 थाना क्षेत्र में इंजीनियर की पत्नी से चेन झपटी
6 मई को ही सेक्टर-12 में रेलवे अधिकारी की पत्नी से चेन झपटी
6 अप्रैल को सेक्टर-15 में बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही शिक्षिका की चेन छीनी
8 मार्च को महाराणा प्रताप चौक पर सब्जी लेने जा रही महिला से सोने की चेन छीनी