फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The captain who went to get water from the tap saw the dead body of model Sheetal.

Sonipat News: नल पर पानी लेने गए कप्तान ने देखा था मॉडल शीतल का शव

Wed, 18 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The captain who went to get water from the tap saw the dead body of model Sheetal.
फोटो 07: सोनीपत के गांव खांडा निवासी चौकीदार कप्तान।
खरखौदा। हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव शनिवार शाम सबसे पहले गांव खांडा के चौकीदार कप्तान ने देखा था। वह उस वक्त नल पर पानी लेने आए थे। उन्हीं की सूचना के बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव बाहर निकाला था। आज सुबह उन्हें अखबारों से पता लगा कि यह शव मॉडल शीतल का था।
विज्ञापन


चौकीदार कप्तान बताते हैं कि वह शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से गांव के बाहर से गुजरी एनसीआर वाटर चैनल के झरोठ मार्ग पुल पर नल का पानी लेने गए थे। ज्यादातर लोग इसी नल से पीने का पानी लेते हैं। अपनी बारी के इंतजार में थे कि उनकी नजर शव पर पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी तुरंत सूचना दी। इस बीच, शव नहर के किनारे उगी झाड़ियों में फंस गया था। कुछ ही देर में पुलिस आई और गांव के ही दो अन्य लड़कों के साथ शव को बाहर निकाला। शव युवती का था। गले पर जख्म था और शरीर पर कई टैटू।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पास से पुलिस को पहचान के लिए कुछ नहीं मिला था। पुलिस शव लेकर चली गई। कप्तान बताते हैं कि आज उन्हें समाचार पत्र से पता लगा कि जिसका नहर में शव मिला था, वह पानीपत की हरियाणवी मॉडल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed