फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The baraatis fired at the young man for stopping him from firing indiscriminately, a case was registered

अंधाधुंध फायरिंग करने से रोकने पर बरातियों ने युवक पर चलाई थी गोली, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The baraatis fired at the young man for stopping him from firing indiscriminately, a case was registered
गांव पांची जाटान में शादी समारोह में गोली लगने से घायल युवक ने गन्नौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवक ने शादी समारोह में आए बारातियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव पांची जाटान निवासी मनीत ने बताया कि 4 नवंबर को उनके गांव में लड़की की शादी थी। बरात जींद के गांव कोरसोला से आई हुई थी। जब बरात रात के समय गणेश मेडिकल स्टोर के पास पहुंची तो वहां दूल्हे के साथ चल रहे तीन-चार व्यक्ति अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने बारातियों को फायरिंग करने से मना किया तो वे उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के बाद उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। जिसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत सिंह ने बताया कि बयान देने की हालात में न होने की वजह से थाना गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। रविवार सुबह मनीत होश में आए और उसने पुलिस को अपने बयान दिए। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed