फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused who ran away after shooting the youth had an encounter with the police, one got shot

Sonipat News: युवकों को गोली मारकर भागे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक को गोली लगी

Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused who ran away after shooting the youth had an encounter with the police, one got shot
सोनीपत के गोहाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए रोहित को पीजीआई रोहतक लेकर जाती पुलिस। स्रोत : प
गन्नौर/गोहाना। गढ़ी झंझारा रोड, गन्नौर में शुक्रवार रात दो युवकों को गोली मारकर भागे आरोपियों की शनिवार तड़के गोहाना के गांव गंगाना के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली एक आरोपी के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को गढ़ी झंझारा रोड पर आरोपियों ने गन्नौर के गांधी नगर निवासी राजीव और गन्नौर गांव निवासी नकुल को गोली मार दी गई थी। वारदात के दौरान दोनों युवक गढ़ी झंझारा रोड पर सामान लेने गए थे। सूचना के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

रात को ही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़, सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह व सीआईए गन्नौर प्रभारी मुकेश पर टीम बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। अजय धनखड़ ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि गन्नौर में गोली मारकर भागे आरोपी गंगाना से बुटाना रोड पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह व सीआईए गन्नौर प्रभारी मुकेश को दी। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। दोनों युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस को देखकर बाइक को गांव बुटाना की तरफ मोड़ दी। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो पीछे बैठे युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बुटाना-गंगाना के बीच में जींद-गोहाना हाईवे के सर्विस रोड पर भाग लिए। पीछा कर रही पुलिस पर उन्होंने फिर से तीन-चार फायर किए। इस पर पुलिस ने बचाव में गोली चला दी, जो बाइक पर पीछे बैठे युवक के पैर में लगी।
पुलिस ने मूलरूप से गांव गंगाना निवासी घायल आरोपी रोहित और गांव निजामपुर निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में दोनों गांधी नगर, गन्नौर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने रोहित को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।



गन्नौर में तीन पर मुकदमा दर्ज

गढ़ी झंझारा रोड स्थित कश्यप धर्मशाला के पास शुक्रवार रात नकुल व राजीव को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए रोहित व अंकुश के अलावा उसके भाई सुमित को नामजद किया गया है। राजीव ने बताया कि वह शुक्रवार रात को दोस्त नकुल के साथ सामान लेने गया था। इसी दौरान सुबह बाइक भिड़ंत को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में तीनों आरोपियों ने उन पर फायर कर दिए थे। गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।



रोहित का है आपराधिक रिकॉर्ड

रोहित पर वर्ष 2019 में बरोदा थाना में हत्या, 2017 में गोहाना सदर थाना में चोरी, 2020 व 2022 में बरोदा थाना व 2021 में बड़ी थाना में शस्त्र अधिनियम के मुकदमे दर्ज हुए थे। साथ ही रोहतक के आईएमटी थाना में वर्ष 2022 में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया था।

गोली मारकर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जींद-गोहाना हाईवे के सर्विस रोड पर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में रोहित के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। -राजपाल, एसीपी, सोनीपत।

सोनीपत के गोहाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए रोहित को पीजीआई रोहतक लेकर जाती पुलिस। स्रोत : प

सोनीपत के गोहाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए रोहित को पीजीआई रोहतक लेकर जाती पुलिस। स्रोत : प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed