फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused was kidnapping the girl from the colony and taking her to sell, when caught, she disappeared leaving the station

कॉलोनी से बच्ची का अपहरण कर बेचने ले जा रहा था आरोपी, पकड़ा तो स्टेशन पर छोड़कर हुआ गायब

Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The accused was kidnapping the girl from the colony and taking her to sell, when caught, she disappeared leaving the station
शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने के लिए ले जाने का मामला सामने आया है। ट्रेन में बच्ची के रोने पर एक पुलिसकर्मी ने शक होने पर आरोपी व बच्ची को ट्रेन में सोनीपत भेज दिया। स्टेशन पर परिजन बच्ची को तलाश करते हुए पहुंचे तो वह उन्हें वहां मिल गई। वहां से आरोपी चकमा देकर गायब हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर अपहरण, मानव तस्करी व बाल उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से सुबह छह बजे छह साल की बच्ची घर के बाहर खेलने निकली थी। वह कुछ देर में गायब ही हो गई। बच्ची के परिजन और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश की और मस्जिद से एलान कराया लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका। उसके बाद कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। कैमरों में कॉलोनी का रहने वाला गुल्लू उर्फ गुलजार बच्ची को लेकर जाता दिखाई दिया। उसकी भी तलाश की गई लेकिन वह कहीं पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी गई। परिजन सीसीटीवी कैमरे देखते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उनको वहां पर आरोपी व बच्ची दिखाई दी जिस पर बच्ची परिजनों के पास आ गई। परिजन बच्ची को लेकर आ गए। उन्हें पता लगा कि ट्रेन में किसी पुलिसकर्मी को बच्ची को रोता हुआ देखकर शक हुआ था। जिस पर उसने नरेला से दूसरी ट्रेन में बैठाकर बच्ची और आरोपी को जीआरपी की मदद से सोनीपत स्टेशन पर भेजा था जिस पर परिजनों ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। उन्होंने शक जताया कि आरोपी बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। बच्ची ने परिजनों को बताया कि वह सेब दिलवाने के बहाने कॉलोनी के बाहर ले गया था। वहां से ई-रिक्शा में बैठाकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से उसको भयभीत कर व पिटाई करके ट्रेन में बैठा लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी बच्ची को अगवा करके बेचने ले जा रहा था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा। पुलिस पता लगाएगी कि वह मानव तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed