{"_id":"655d03a144eabe291b023f5d","slug":"the-accused-wanted-to-kill-lakhan-and-burn-his-body-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9706-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाखन की हत्या कर शव जलाना चाहते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाखन की हत्या कर शव जलाना चाहते थे आरोपी
Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। घसौली गांव के लाखन की हत्या के मामले में थाना बड़ी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम व मोहित मलिकपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। वारदात में पहले गिरफ्तार किए जा चुके तुषार को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि लाखन की हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
लाखन की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने लाखन की हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था। इसके लिए उन्होंने बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसके शव पर डाल दिया था, लेकिन उनमें से किसी के पास माचिस नहीं मिली, जिसके चलते वह जला नहीं सके।
यह था मामला
गांव घसौली निवासी लाखन 13 नवंबर से घर से लापता था। थाना बड़ी में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने लाखन का पता लगाने के लिए उसके साथी तुषार को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि उन्होंने ग्यासपुर मार्ग पर एक ट्यूबवेल पर पहले शराब पी थी। जहां लाखन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने लाखन की पेट में शराब की बोतल मार कर हत्या कर दी और उसके शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर मलिकपुर से ग्यासपुर मार्ग पर बंद पड़ी रेत की खान में करीब 2 फुट गहरा गड्ढा खोद कर दबा दिया। तुषार की निशानदेही के बाद पुलिस ने लाखन के शव को निकलवाया था।