{"_id":"65fc80d278080b8b470f8974","slug":"the-accused-of-murder-of-constable-taken-on-production-warrant-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115712-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हवलदार की हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हवलदार की हत्या के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
Fri, 22 Mar 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट टीम ने गांव रूखी के पास हवलदार प्रमोद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अरुण उर्फ सोरा है। उसे न्यायालय के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए इंचार्ज गोहाना निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी की रात को हमलावरों ने हवलदार प्रमोद की गांव रुखी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर हत्या के बाद प्रमोद की कार व मोबाइल लेकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों संदीप व अनमोल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी अरुण उर्फ सोरा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन