फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ten industries were found operating without permission.

Sonipat News: दस उद्योग बिना अनुमति के चलते हुए मिले

Thu, 30 Oct 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ten industries were found operating without permission.
फोटो 28: सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही स्क्र
खरखौदा । पर्यावरण संरक्षण के दिशा में सख्ती दिखाते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे उद्योगों का निरीक्षण किया। जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने संबंधित इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीपीसीबी के वैज्ञानिक मनोज कुमार, रमनदीप, फील्ड अधिकारी वैज्ञानिक अनिल कुमार आदि ने फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र के 11 उद्योगों की जांच की। इनमें से 10 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक अनुमति कंसेंट टू एस्टेब्लिश और कंसेंट टू ऑपरेट प्राप्त किए बिना ही संचालित होते मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि तीन उद्योग बिना एयर पाॅल्यूशन कंट्रोल मेजर लगाए पिट फर्नेस में स्क्रैप को पिघलाकर उत्पादन कर रहे थे। यह न केवल पर्यावरणीय मानकों का खुला उल्लंघन है बल्कि क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर इन उद्योगों के संचालन को तुरंत रोकने के निर्देश दिए और कहा कि इनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले उद्योगों को जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed