फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Temperature dropped by 10 degree Celsius due to overnight rain

Sonipat News: रातभर में बारिश से 10 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 10 degree Celsius due to overnight rain
फोटो 46- बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर सवार होकर जाती महिला। संवाद
सोनीपत। गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। मंगलवार देर रात बारिश व तेज हवा के बाद सुबह फिर से अचानक आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की कमी आई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की राहत मिली।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे जिलावासियों को काफी राहत मिली। देर रात को बारिश व तेज हवा का दौर चलता रहा। हालांकि लोग सुबह सोकर उठे तो फिर से सूर्य चमक रहे थे। जिससे लोगों को तापमान बढ़ने का अंदेशा था। लेकिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे फिर से आसमान में बादल छाये। उसके बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। रुक-रुककर 11 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश से गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को यह 26.8 डिग्री था।
विज्ञापन




बारिश से किसानों को राहत

बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश सोना बनकर बरसी है। किसान वर्तमान में धान की रोपाई के लिए पौध तैयार करने में जुटे है। ऐसे में उन्हें बारिश से फायदा होगा। वहीं हरे चारे की फसलों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते सोनीपत में बारिश व बूंदाबांदी हुई है। अभी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बारिश से किसानों को राहत के साथ गर्मी से भी राहत मिली है। डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विभाग केंद्र जगदीशपुर

फोटो 46- बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर सवार होकर जाती महिला। संवाद

फोटो 46- बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर सवार होकर जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed