फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Technical fault in passenger train going from Panipat to Ghaziabad in Sonipat

यात्रियों को परेशानी: पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली सवारी गाड़ी में आई तकनीकी खराबी, PNG को राजलू गढ़ी रोका

Thu, 19 Oct 2023 04:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 04:27 PM IST
सार

पीएनजी सवारी गाड़ी पानीपत से सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर चली थी। भोड़वाल माजरी स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को चलाया गया। उसके बाद ट्रेन 7.20 बजे राजलू गढ़ी पहुंची, जहां तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को रोक दिया गया।

विज्ञापन
Technical fault in passenger train going from Panipat to Ghaziabad in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 04910 (पीएनजी) में वीरवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण ट्रेन को राजलू गढ़ी स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण पीछे आ रही अन्य सवारी गाड़ियों को भी अलग-अलग स्टेशन पर रोकना पड़ा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएनजी ट्रेन के नहीं चलने पर पीछे खड़ी ट्रेनों को दूसरी लाइन से गुजारा गया। जिसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पीएनजी सवारी गाड़ी पानीपत से सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर चली थी। भोड़वाल माजरी स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन को चलाया गया। उसके बाद ट्रेन 7.20 बजे राजलू गढ़ी पहुंची, जहां तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को रोक दिया गया। इसके पीछे चल रही सवारी गाड़ियों को पीछे के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इसमें डीपीएम राजलू गढ़ी आउटर पर, महिला स्पेशल ट्रेन को गन्नौर, एचएनके को भोड़वाल माजरी और केडीएम को समालखा स्टेशन पर रोका गया। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पीएनजी ट्रेन के नहीं चलने के कारण पीछे रोकी गई ट्रेनों को दूसरी लाइन से गुजारा गया। पीएनजी ट्रेन में बैठी सभी सवारियां केडीएम ट्रेन के सहारे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिस कारण केडीएम ट्रेन में भारी भीड़ रही। पीएनजी में आई तकनीकी खराबी के चलते सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से करीब 30 मिनट की देरी से चली। करीब एक घंटे के बाद ट्रेन में आई तकनीकी खामी को ठीक कर गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की मानें तो पीएनजी ट्रेन में ब्रैक जाम होने की संभावना के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा था। ट्रेन में आई तकनीकी खामी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। पीछे चल रही अन्य सवारी गाड़ियों को दूसरी लेन से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed