फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers will also now play the game of checkmate, World Chess Day will be celebrated today

Sonipat News: शिक्षक भी अब खेलेंगे शह–मात का खेल, आज मनाया जाएगा विश्व शतरंज दिवस

Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers will also now play the game of checkmate, World Chess Day will be celebrated today
सोनीपत। विश्व शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सभी सरकारी विद्यालयों में द हरियाणा चेस एसोसिएशन व जिलास्तरीय चेस एसोसिएशन के सहयोग से शिक्षकों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

यह पहली बार है जब छात्रों के बजाय शिक्षक इस खेल में भाग लेंगे। इस अनूठी पहल का उद्देश्य शिक्षकों की तर्क शक्ति, गणितीय सोच, मानसिक अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों शिक्षक भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जिलास्तर पर आयोजित की जाएगी। परिषद की ओर से यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला शतरंज संघ इस पहल का स्वागत करता है। सभी सरकारी शिक्षकों से आह्वान करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। शतरंज के माध्यम से अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता का परिचय दें। विजेताओं को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed