{"_id":"6aada11a32ee1eee6f0f277b","slug":"teachers-to-stage-a-protest-at-the-education-ministers-sonipat-news-c-196-1-nnl1010-145498-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षक 23 को शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षक 23 को शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान अमीलाल, पूर्व सचिव धर्मपाल शर्मा, खंड एसकेएस प्रधान आशीष यादव व राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सरकार स्कूली शिक्षा को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली है। इसके विरोध में 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
हाल ही में जारी फरमान के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने के निर्देश सभी विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं। जिसके तहत शाम को सरकारी भवनों पर दिए जलाने की नई परंपरा शुरू की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के अलावा शिक्षकों को सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों या अन्य गतिविधियों में शामिल रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अप्रैल से जनगणना व 15 जून से एसआईआर कार्य व प्रशिक्षण के कारण शिक्षकों की ड्यूटी सरकारी स्कूलों में सही से नहीं हो रही है। 9वीं से 12वीं के प्रश्न पत्र तो विभाग भेज नहीं पाया और इसकी वजह से जुलाई माह की परीक्षा को तीन बार स्थगित किया गया। अंत में रद्द ही करना पड़ा।