फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers given training to teach through games

Sonipat News: शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 18 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers given training to teach through games
फोटो 04- सोनीपत के बैंयापुर लहराड़ा ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एफएलएन प्
सोनीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड सोनीपत के बैंयापुर लहराड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को प्राथमिक अध्यापकों को खेल-खेल में पढ़ाने की गतिविधियां करवाई गईं। एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि दो चरणों में 240 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक एबीआरसी मोनिका दहिया ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत तीन बैच में 120 प्राथमिक अध्यापकों को खेल-खेल में पढ़ाने का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को प्रशिक्षक मंजू, परमजीत, दिनेश मुकेश कुमार, बीआरपी मंजू और सुनीता भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दो दिन हिंदी विषय के कक्षा चौथी व पांचवीं के शिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के तीसरे दिन अंग्रेजी विषय के शिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा जो कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए अपनाई जाएगी, के बारे में शिक्षकों को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीआरसी मोनिका दहिया ने बताया कि कक्षा चौथी और पांचवीं में वर्ष भर की चलने वाली गतिविधि एवं शिक्षक रूपरेखा से सभी शिक्षकों को अवगत कराया गया है। कक्षा पहली से तीसरी की तरह ही कक्षा चौथी, पांचवीं में वर्ष 2024-25 को 24 सप्ताह में बांटा गया है। जिसमें 11वें सप्ताह में सावधिक आकलन प्रथम, 20वें सप्ताह में सावधिक आकलन द्वितीय एवं मार्च में वार्षिक आकलन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को साप्ताहिक गतिविधियां पठन, मौखिक एवं लेखन कौशल के विकास पर किस प्रकार कार्य करना हैं, इसके लिए सभी शिक्षकों को विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने प्रत्येक कालांश के बाद विभिन्न विषयों पर चार्ट तैयार किए और उनकी प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed