{"_id":"5d94c49d8ebc3e017553b45c","slug":"teacher-absent-sonipat-news-rtk5211869169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गायब हो गए प्रिंसीपल समेत 12 शिक्षक व एक लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गायब हो गए प्रिंसीपल समेत 12 शिक्षक व एक लिपिक
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से इस बार गांधी जयंती पर सरकारी स्कूलों की छुट्टी कैंसिल कर रखी थी। लेकिन गांव नांगल कला में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निर्देशों की अवहेलना करते हुए छुट्टी कर दी गई। जब खुद जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां सिर्फ दो अध्यापक मिले। जिसके बाद डीईओ ने निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने व विद्यार्थियों को जागरूक करने का फैसला किया था। इसके लिए विभाग द्वारा 2 अक्तूबर को होने वाली सरकारी छुट्टी को रद कर स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए थे। परंतु नांगल कलां गांव में स्थित स्कूल स्टाफ द्वारा छुट्टी कर दी गई।
प्राधानाचार्य सहित 14 के खिलाफ होगी कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह 9:50 बजे नागल कलां स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्कूल को विद्यार्थी नही थे और सिर्फ दो ही अध्यापक मौजूद थे। स्कूल के प्रधानाचार्य तेजवीर के अलावा अन्य स्टाफ में श्वेता, संदीप, कविता, रीना, सुमन, रेखा, प्रीति, राहुल, उमेद सिंह, संदीप कुमार, शैली गैर-मौजूद मिले। इसके अलावा लिपिक सीमा भी गैर-हाजिर मिली। इसके बाद में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कुंडली स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छापा मारा। यहां पर व्यवस्था बेहतर मिली। स्टाफ के सभी सदस्य लगभग मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांधी जयंती पर सभी राजकीय स्कूलों में अवकाश नहीं रखने के निर्देश दिए गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि नांगल कलां के स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में वहां पर छापा मारा गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित 14 स्टाफ सदस्य गैरहाजिर मिले। विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। कुलदीप सिंह, डीईओ