फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tanker hit dial 112 vehicle of police

Sonipat News: डायल-112 को कैंटर ने मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से पुलिसकर्मी घायल होने बचे

Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
tanker hit dial 112 vehicle of police
सोनीपत। गांव मोहाना बाईपास के पास कैंटर की टक्कर से डायल-112 गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के दोनों एयर बैग खुलने से पुलिसकर्मी घायल होने से बच गए। मोहाना थाना पुलिस ने डायल-112 के चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिपाही रणबीर ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह डायल-112 पर चालक हैं। वह एसआई कृष्णपाल व एसपीओ शीलकराम के साथ डायल-112 गाड़ी लेकर मोहाना थाना क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे थे। वे तड़के सवा चार बजे पिनाना से गांव मोहाना की तरफ जा रहे थे। जब वे मोहाना बाईपास पर पहुंचे तो चालक सोनीपत की तरफ से लापरवाही से कैंटर चलाते हुए आया और पुलिस की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस की गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों एयर बैग फट गए। कैंटर चालक गांव बिधल निवासी सतपाल था। चालक सिपाही ने मोहाना थाना में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed