फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Swaranjali: Somvati tops in Haryanvi dance and Himanshi tops in poetry recitation

स्वरांजलि : हरियाणवी नृत्य में सोमवती व काव्यपाठ में हिमांशी अव्वल

Sun, 02 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Swaranjali: Somvati tops in Haryanvi dance and Himanshi tops in poetry recitation
फोटो 19- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दीप
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर कुमार ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करने हैं। इसलिए कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रश्मि देवी ने बताया कि कार्यक्रम में 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कार्टूनिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, हरियाणवी डांस, सिंगिंग, काव्यपाठ व नृत्य शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मनोज दहिया, डॉ. संदीप दहिया, नवीन निर्मल ने निभाई। मंच संचालन ज्योति, डॉक्टर अनुकृति व नितिन अंतिम ने किया।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
कार्टूनिंग में एकता रानी प्रथम, रंगोली में एकता प्रथम, ललिता द्वितीय, गीतिका तृतीय रही। कोलाज मेकिंग में गीतिका प्रथम, किरण द्वितीय, रामदेवी तृतीय रही। क्ले मॉडलिंग में मधु प्रथम, प्रीति द्वितीय, गुरु प्यारी तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में ललिता प्रथम, रेनू द्वितीय, किरण तृतीय रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मनु प्रथम, प्रीति द्वितीय, प्रीति कुमारी तृतीय रही। हरियाणवी नृत्य में सोमवती प्रथम, हिना द्वितीय, रिया तृतीय रही। गायन में प्रिया प्रथम, राखी द्वितीय, अंजुम तृतीय रही। काव्यपाठ में हिमांशी पहले, मोहिनी दूसरे, प्रिया तीसरे स्थान पर रही। जनरल डांस में सोनिया प्रथम, सलोनी द्वितीय, अनामिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed