फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sushila became the sarpanch of Juan-1 after winning by 1245 votes

Sonipat News: 1245 वोट से जीतकर सुशीला बनीं जुआं-1 की सरपंच

Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sushila became the sarpanch of Juan-1 after winning by 1245 votes
फोटो 40: जुआं-1 के पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े मतदाता।
सोनीपत। सोनीपत खंड के जुआं-1 में पंचायत चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसमें सुशीला देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रिंकू देवी को 1245 वोटों से हराकर विजयी रहीं। मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों के हुजूम ने उन्हें रुपयों व फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं पंच प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 में प्रदीप, वार्ड नंबर-7 में आशा रानी व वार्ड नंबर 11 में संतोष ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

नवंबर, 2022 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान खेतों से पानी की निकासी न होने से जुआं-1 के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। प्रशासन की अनदेखी के चलते 27 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए थे। खेतों से पानी की निकासी का समाधान होने के बाद सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जुआं-1 में पंचायत चुनाव कराया गया। पांच बूथों पर 4110 मतदाताओं में 2695 ने मतदान किया। इनमें 1501 पुरुष व 1194 महिला मतदाताओं ने वाेट डाले। सुशीला देवी को 1956, रिंकू देवी को 711, शालू को 22 व नैना को मात्र 4 वोट हासिल हो सके। दो लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की सभी बूथों पर लंबी कतारें लग गई थी। शाम छह बजे तक मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मतदान केंद्र पर पैनी नजर रही। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र ने केंद्र पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। डयूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत, एसईपीओ जोगेंद्र दहिया, ग्राम सचिव अंकुश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने वालों को नहीं मिला प्रवेश
मतदान के दौरान मतदाताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया।अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल की मदद से चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाए गए, जिसमें आमजन का भी पूरा सहयोग रहा। परिजनों की मदद से कई बुजुर्गों ने भी बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

फोटो 40: जुआं-1 के पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े मतदाता।

फोटो 40: जुआं-1 के पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े मतदाता।

फोटो 40: जुआं-1 के पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े मतदाता।

फोटो 40: जुआं-1 के पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर लाइन में खड़े मतदाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed