फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Supriya selected for Prime Minister Internship Scheme

Sonipat News: सुप्रिया का प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए हुआ चयन

Sat, 07 Dec 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Supriya selected for Prime Minister Internship Scheme
नारनौल। सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय की एमबीए के नियमित पाठ्यक्रम की छात्रा सुप्रिया ढाका का प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत चयन हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष केंद्रीय बजट को पेश करते समय वित्तमंत्री ने युवाओं और छात्रों के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का ऐलान किया था। यह योजना युवाओं को भारत की पांच सौ प्रमुख कंपनियों में एक वर्ष की इंटर्नशिप का सुअवसर प्रदान करेगी। योग्य उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन

इस इंटर्नशिप में चयनित युवाओं को आईटी, बैंकिंग और हेल्थकेयर समेत कई सेक्टरों में काम करने का अवसर मिलेगा। डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि सुप्रिया का चयन हजारों उम्मीदवारों में हुआ है। इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पीएस जस्सल ने सुप्रिया को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed