{"_id":"6648ebed89751057b90306a0","slug":"supporters-continued-to-listen-to-modi-even-in-452-degrees-celsius-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118444-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 45.2 डिग्री में भी मोदी को सुनने डटे रहे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 45.2 डिग्री में भी मोदी को सुनने डटे रहे समर्थक
Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत व रोहतक लोकसभा की विजय सकंल्प रैली आयोजित में लोग दोपहर एक बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तीन बजे तक पंडाल में हजारों की भीड़ लग गई थी। दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। महिलाएं बच्चों को गोद में उठाकर रैली में पहुंच रही थीं। एक-डेढ़ किलोमीटर दूर बनाई गई पार्किंग में वाहन खड़े होने के बाद महिलाएं मोदी को लेकर गीत गाते हुए रैली में में पहुंची। प्रधानमंत्री मुख्य मंच पर आए तो पूरा पंडाल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज उठा। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैली को संबोधित किया। संवाद
मोदी के सेल्फी पाॅइंट पर लगी रही भीड
रैली के प्रवेश द्वार के पास मोदी सेल्फी पाॅइंट बनाया गया था। जहां पर मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाएं व युवा मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन
मोदी के सेल्फी पाॅइंट पर लगी रही भीड
रैली के प्रवेश द्वार के पास मोदी सेल्फी पाॅइंट बनाया गया था। जहां पर मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाएं व युवा मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन