फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit said by making a video call, mother, I buried the stick

वीडियो कॉल कर बोला सुमित, मां गाड़ दिया ना लठ

Tue, 31 Aug 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sumit said by making a video call, mother, I buried the stick
सुमित कुमार - फोटो : Sonipat
गांव खेवड़ा के लाडले सुमित आंतिल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद अपनी बहन के मोबाइल पर वीडियो कॉल की। पहले कॉल में वह किसी से बात नहीं कर सका, हालांकि दोबारा से की कॉल में उसने अपनी मां से कहा - मां गाड़ दिया ना लठ। उसके बाद उसका फोन फिर से कट गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वर्ण जीतने के बाद देर शाम अपनी बहन किरण के मोबाइल पर वीडियो कॉल की। बहन के कॉल रिसीव करते ही वह कुछ बोल नहीं सका। उसने अपना पदक अपनी बहन को दिखाया। बहन की आंखों से भी खुशी के आंसू निकल गए। जिस पर मां निर्मला ने फोन ले लिया तो वह भी कोई बात नहीं कर सकीं। इस पर चाची के हाथ में फोन आ गया। इसके बाद कॉल कट गई। उसके कुछ देर बाद सुमित ने दोबारा से वीडियो कॉल की और अपनी मां निर्मला को इतना ही कहा - मां गाड़ दिया ना लठ। उसके बाद मां की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। खुशी को परिवार के सदस्य रोक नहीं पा रहे थे। इसके बाद फिर से कॉल कट गई।
विज्ञापन

भगवान की पूजा में है गहरी आस्था, गले में पहनते हैं लॉकेट
सुमित की बहन ने बताया कि भाई की भगवान की पूजा में गहरी आस्था है। यही कारण है कि वह गले में ओम का लॉकेट पहनते हैं।
सब्जी-रोटी खिलाकर करूंगी बेटे का स्वागत
मां निर्मला से पूछा गया कि बेटे को क्या खिलाकर स्वागत करेंगी तो बस इतना ही बोल सकीं कि बेटे को मेरे हाथ की बनी सब्जी-रोटी सबसे अधिक पसंद है। वह बेटे को सब्जी-रोटी खिलाकर ही उसका स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed