फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sukhdev and Garam Dharam dhaba operator's claim in response to notice, corona infected workers did not come in contact with people.

सुखदेव व गरम धरम ढ़ाबा संचालक का नोटिस के जवाब में दावा, लोगों के संपर्क में नहीं आए कोरोना संक्रमित कर्मी

Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev and Garam Dharam dhaba operator's claim in response to notice, corona infected workers did not come in contact with people.
सोनीपत। सुखदेव और गरम धरम ढाबा संचालकों ने प्रशासन के नोटिस का जवाब दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि जितने भी कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वह खाना खाने आने वाले लोगों के संपर्क में नहीं आए हैं। जबकि सुखदेव व गरम धरम ढाबा पर कोरोना से बचाव के लिए सरकार के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था और उसकी वीडियो व फोटो भी कई बार वायरल हो चुके थे। उसके बावजूद अब सुखदेव और गरम-धरम ढाबा संचालक बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब देखना होगा कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद प्रशासन इन पर क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

देशभर में मुरथल के ढाबों पर पिछले कुछ समय से भीड़ ज्यादा बढ़ती जा रही थी और वहां सोशल डिस्टेंसिंग तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा था तो मास्क तक नहीं लगाए जा रहे थे। लेकिन सुखदेव ढाबे पर 71 और गरम धरम ढाबे पर 10 पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दोनों ढाबों पर सील लगाने के साथ ही साफ कर दिया है कि उस समय तक इनकी सील नहीं खोली जाएगी, जब तक यहां खाना खाने वाले सभी लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग पूरी नहीं होगी। इसके साथ ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने दोनों ढाबा संचालकों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने पर नोटिस भेजा था। जिसका गरम धरम व सुखदेव दोनों ढ़ाबा संचालक ने जवाब देते हुए दावा किया है कि जितने भी कोरोना पॉजिटिव मिले है, वह खाना खाने आने वाले लोगों के संपर्क मेें नहीं आए है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन उनके जवाब से कितना संतुष्ट होता है और इसमें आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

बरोदा में नेताओं की सभा में जुटी भीड़ तो आयोजक पर होगी कार्रवाई
जिस तरह से बरोदा में नेताओं की सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है और वहां कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। उसको देखते हुए डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि है कि अब एसडीएम व एएसपी को वहां विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। अगर किसी सभा या बैठक में भीड़ ज्यादा होती है और वहां कोई बिना मास्क के रहता है या सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बनाई जाती है तो अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आयोजक पर शिकंजा कसा जाएगा और उसपर चालान करके जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed