फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide, tuition teacher, talk with girl on mobile

परिचित युवती से बात करने के बाद फंदे पर लटका मिला होम ट्यूटर, आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा

Sun, 16 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
suicide, tuition teacher, talk with girl on mobile
सोनीपत। शहर की गुड़ मंडी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने परिचित युवती से फोन पर बात करने के बाद घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे पर लटका देख परिजन निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक दिल्ली में होम ट्यूटर (घरेलू शिक्षक) का काम करता था। युवक के भाई ने परिचित युवती पर उसके भाई को आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुड़ मंडी क्षेत्र के रहने वाले गौतम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अभिमन्यु दिल्ली में होम ट्यूटर था। वह लॉकडाउन से पहले तक दिल्ली में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। उसके भाई की दोस्ती दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती से हो गई थी। दोनों में करीब छह साल से दोस्ती थी। उसका भाई कई दिन से परेशान चल रहा था। उसने परेशानी का कारण नहीं बताया था। गौतम ने बताया कि जब वह शनिवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया तो उसका भाई कमरे में फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। जब वह वापस आया तो उसका भाई कमरे में चादर के सहारे पंखे पर लटका था। उसने शोर मचाकर मां व भाई का बुलाया और अभिमन्यु को नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौतम ने आरोप लगाया कि जब उसने भाई का मोबाइल चेक किया तो देखा कि आखिरी बार वह बदरपुर की युवती से ही बातचीत कर रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के किसी बात पर विवश करने के चलते ही उसके भाई ने फंदा लगाकर दी जान दी है। पुलिस ने गौतम के बयान पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed