{"_id":"627ff6a558f9bf52ae3c8f34","slug":"sugarcane-crushing-session-ends-in-ahulana-sugar-mill-notice-up-to-20-issued-in-sonipat-sonipat-news-rtk6466658190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहुलाना चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र समाप्त, सोनीपत में 20 तक का नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहुलाना चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र समाप्त, सोनीपत में 20 तक का नोटिस जारी
विज्ञापन
सोनीपत। गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार रात गन्ना पेराई सत्र का समापन हो गया। मिल में कुल 41.50 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई और 3.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। वहीं द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में 20 मई तक का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को सारा गन्ना डालने के लिए कहा जा रहा है। मिल में अब तक 28.60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। वहीं किसानों का कहना है कि खेतों में गन्ना काफी खड़ा है। भीषण गर्मी में मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वह गन्ना कैसे पहुंचाएं।
चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल व द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में 11 नवंबर 2021 को पेराई सत्र की शुरुआत कर दी थी। आहुलाना चीनी मिल में निर्बाध रूप से गन्ना पेराई हुआ और 41.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई के साथ शुक्रवार रात सत्र का समापन हो गया। इस मिल से 3.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा सका। वहीं द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में बार-बार तकनीकी खराब होने के कारण किसानों का गन्ना पेराई कम हो सका। मिल में अब तक मात्र 28.60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई हो सका। साथ ही किसानों को रोजाना 15 हजार क्विंटल गन्ना लाने के लिए पर्चियां दी जा रही है। लेकिन गर्मी में मजूदरों से गन्ना छिलाई कम हो रहा है। जिससे किसानों को चीनी मिल में समय पर गन्ना डालने के लिए परेशानी हो रही है।
आहुलाना में 40 प्रतिशत गन्ना ही पहुंचा सके सोनीपत के किसान
सोनीपत के किसानों का गन्ना लेने के लिए आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल की ओर से 2.75 लाख क्विंटल गन्ने की पर्चियां दी गई थी। उसके बावजूद सोनीपत के किसान चीनी मिल में 40 प्रतिशत गन्ना ही पहुंचा सके। आहुलाना की चीनी मिल के पेराई सत्र के समाप्त होने के बाद द सोनीपत सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र का समापन करने का नोटिस 20 मई तक के लिए जारी किया है। रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ना लाने के लिए पर्चियां जारी की जा रही है। ताकि भविष्य में किसानों का गन्ना खेतों में न सूखे, ऐसे में किसानों से 20 मई तक सारा गन्ना मिल में पेराई के लिए लाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
शुक्रवार रात चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन हो गया है। इसमें सोनीपत के किसान तय लक्ष्य के मुताबिक 40 प्रतिशत गन्ना ही पहुंचा सके। इस दौरान मिल की ओर से 41.50 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई और 3.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया।
-आशीष वशिष्ठ, प्रबंध निदेशक, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल (आहुलाना)
वर्जन
मिल में अब तक 28.60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है। किसानों को गन्ना डालने के लिए सोनीपत व पानीपत भेजा जा रहा है। पेराई सत्र समाप्त होने से पहले किसान अपना सारा गन्ना चीनी मिलों में डाल सके।
मानव मलिक, प्रबंध निदेशक, द सोनीपत सहकारी चीनी मिली सोनीपत