फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sugar mill closed after 20 minutes as soon as crushing session started

पेराई सत्र का शुभारंभ करते ही 20 मिनट बाद चीनी मिल बंद

Thu, 11 Nov 2021 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed after 20 minutes as soon as crushing session started
सहकारी चीनी मिल में मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर घुसने से रोके जाने के बाद जमीन पर लेटे रविंद्र मु? - फोटो : Sonipat
दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल में बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने के बाद करीब 20 मिनट बाद ही मिल को बंद कर दिया गया। किसान शाम तक गन्ने से भरी ट्रैक्टर व ट्रॉलियां लेकर मिल परिसर में खड़े रहे। देर शाम तक मिल नहीं चला तो गन्ने से भरी ट्रॉलियां छोड़कर वापस जाने को मजबूर होना पड़ा। क्षमता से कम गन्ना आने के कारण मिल को बंद करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारियों को नहीं पहुंचने दिया गया। इसका विरोध किए जाने पर पुलिस ने भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारी रविंद्र मुरथल को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। मंत्री के जाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। किसानों का कहना है कि मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मिल के पेराई सत्र के दौरान इस तरह सभी किसानों को दिक्कत आती है। इन दिक्कतों को सुधारने के लिए मिल प्रबंधन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल में बुधवार सुबह पेराई सत्र के शुभारंभ पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने हवन में आहुति डालने के बाद मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा रिकवरी रेट को बेहतर करने के लिए चीनी मिल जल्दी शुरू किया गया है। इससे निश्चित तौर पर चीनी मिलों का घाटा कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिलों को सुचारु रूप से चलाने के लिए मरम्मत का कार्य पहले ही कर लिया जाता है, ताकि मिल में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और मिल को बीच में न रोकना पड़े। उनके जाने के बाद मिल को बंद कर दिया। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के कार्यक्रम में भाकिपं के पदाधिकारियों को नहीं घुसने दिया
चीनी मिल में सहकारी मंत्री डॉ. बनवारी लाल के कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मियों ने भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारियों को घुसने नहीं दिया। कार्यक्रम स्थल के गेट पर पुलिसकर्मियों ने छतर सिंह जाहरी व रविंद्र मुरथल को रोक लिया। इस दौरान रविंद्र मुरथल ने पुलिसकर्मियों के द्वारा उन्हें रोके जाने का विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने रविंद्र को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कार्यक्रम से मंत्री के जाने के बाद उनको छोड़ दिया गया।
गन्ने की 15023 किस्म बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही
सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट प्रदेश के किसानों को दिया जा रहा है, ताकि गन्ना उत्पादक किसानों को मुनाफा मिल सके। सरकार द्वारा गन्ने की 15023 किस्म को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अलग से 8 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस किस्म को उगा सके। इस वैरायटी में 14 प्रतिशत का रिकवरी रेट है, जो सभी किस्मों से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने की पोरी-पोरी खरीदी जाएगी। उचित समय पर किसानों के गन्ना बोंड की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाएंगे।
रोहतक की मिल से किया जा रहा रिफाइंड शुगर का उत्पादन
सहकारिता डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में अब चीनी मिलों से चीनी के अलावा एथनॉयल भी निकाला जा रहा है। एथनॉयल को पेट्रोल में मिलाया जा सकता है, जिससे मिलों को तो आमदनी होगी ही, सरकार के विदेशी मुद्रा भंडारण में इजाफा होगा और प्रदूषण भी कम होगा। रोहतक चीनी मिल देश का दूसरा ऐसा चीनी मिल है, जहां पर रिफाइंड शुगर का उत्पादन किया जा रहा है। कई चीनी मिलों में गुड़ भी बनाया जा रहा है, ताकि किसानों को और अधिक सुविधाएं दी जा सकेें।
सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को किया पुरस्कृत
पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह में सहकारिता मंत्री ने गत सीजन 2020-21 के अंतर्गत मिल गेट पर सबसे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मेहंदीपुर के किसान महेंद्र (22383 क्विंटल गन्ना) को प्रथम व गांव पलड़ा के राजेश को (18449 क्विंटल गन्ना) द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। गन्ना खरीद केंद्रों पर सबसे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले बेगा के यूनिस अली (12133 क्विंटल गन्ना) को सम्मानित किया।
सबसे पहले बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने वाले किसान सम्मानित
गन्ना यार्ड में बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को भी सहकारिता मंत्री ने सम्मानित किया। मिल के गन्ना यार्ड में बुग्गी पर सबसे पहले जाहरी के बलवान व ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुराड़ के बिजेंद्र गन्ना लेकर पहुंचे। इन दोनों किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस दौरान हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष रामकरण, डीसी ललित सिवाच, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जजपा जिलाध्यक्ष पदम दहिया, शुगरफेड हरियाणा के प्रबंध निदेशक जितेंद्र दहिया, आजाद नेहरा, चरण सिंह जोगी, जसबीर दोदवा, मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह चहल, क्रय अधिकारी अविनाश, विक्रय अधिकारी राकेश, मुख्य लेखा अधिकारी दर्शन सिंह, उदय सिंह व बलबीर मौजूद रहे।
वर्जन
यार्ड में गन्ना आपूर्ति कम होने के कारण मिल को बंद किया गया। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को जल्द गन्ना लाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को पर्ची भी जारी कर रखी है। रातभर गन्ने की आपूर्ति होने की उम्मीद है। वीरवार सुबह 8 बजे मिल को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

- जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल

सहकारी चीनी मिल में कैन मशीन में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल

सहकारी चीनी मिल में कैन मशीन में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed