Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students displayed their skills in the block level art and talent competition

Sonipat News: खंड स्तरीय कला एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Fri, 20 Nov 2026 07:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their skills in the block level art and talent competition
फोटो: सोनीपत के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में आयोजित प्रतियोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा में शुक्रवार को खंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, दृश्य कला और अन्य रचनात्मक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कला उत्सव के नोडल अधिकारी अनिल गोयल के निर्देशन में किया गया। समन्वय की भूमिका डॉ. मोनिका दहिया और सुमन ने निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा और नोडल अधिकारी अनिल गोयल ने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। राजेश, दर्शना, शशि प्रभा और स्नेह लता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----
इन विद्यार्थियों ने बनाई जगह
कक्षा छठी से आठवीं वर्ग
- लोक एवं शास्त्रीय नृत्य: जीजीएसएसएस जुआं की सुनीता।
- दृश्य कला 2डी: जीजीएसएसएस जुआं की ईशा और पीएमश्री जीएसएसएस सोनीपत की राशि।
- दृश्य कला 3डी: पीएमश्री जीएसएसएस सोनीपत की इशिका।
कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग
- दृश्य कला 2डी: पीएमश्री जीएसएसएस सोनीपत की नंदिनी।
- दृश्य कला 3डी : सीएमईईईजीएसएसएस मोहाना के अनिकेत।
- लोक नृत्य: पीएमश्री जीएसएसएस बड़ौली की अंशिका, छाया, हर्षिता, पारि, शगुन, अंजलि, नेहा और परिधि।
- थिएटर ग्रुप: जीजीएसएसएस जुआं की स्नेहा, रिया, कोमल, याशिका, तन्नू, तमन्ना, वंशिका और हिमांशी।
- गायन: जीजीएसएसएस जुआं की मानवी, तनिषा, सयना, तानिया, निशु, मीनाक्षी, खुशबू और दिव्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed