फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sudhir Football League matches will be held from October 18 to 20.

Sonipat News: सुधीर फुटबॉल लीग के मुकाबले 18 से 20 अक्तूबर तक होंगे

Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Football League matches will be held from October 18 to 20.
सोनीपत। सुधीर सरोहा की स्मृति में इस वर्ष भी सातवीं सुधीर फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 18 से 20 अक्तूबर तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन में खेली जाएगी। इसका आयोजन सुधीर फुटबॉल क्लब की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के प्रमुख सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है बल्कि सुधीर सरोहा जैसे समर्पित खिलाड़ियों की याद को भी जीवित रखती है।
विज्ञापन

सज्जन सरोहा ने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क हादसे में उनके बेटे व राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी सुधीर सरोहा का निधन हो गया था। तब से हर वर्ष उनकी याद में दिवाली के अवसर पर यह प्रतियोगिता करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दर्जनभर टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है। सुधीर सरोहा की खेल के प्रति जुनून और निष्ठा आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed