फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sucide

महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Oct 2019 09:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
sucide
गोहाना। गांव शामड़ी में पड़ोस के एक युवक से परेशान महिला ने घर में कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो वह उसे उतार कर गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद एएसपी उदय सिंह मीणा के अलावा मुंडलाना चौकी प्रभारी गांव में पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद खानपुर कलां पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा वीरवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के भाई के बयान पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव कोरड़ा निवासी अमरजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मंजू (25) की शादी वर्ष 2015 में गांव शामड़ी निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। अमरजीत ने बताया कि उसकी बहन मंजू को पड़ोस का युवक अंकित परेशान करता था। उसकी बहन ने इस बारे में उन्हें भी अवगत कराया था। अंकित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके चलते उसकी बहन मंजू ने बुधवार को अपने कमरे के अदंर छत में फंदा लगा लिया। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने मंजू को फंदे पर लटका तो उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू के पास दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

गांव शामड़ी में महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला के भाई अमरजीत ने पड़ोस के अंकित पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश, जांच अधिकारी, मुंडलाना चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed