फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sucide

दोस्ती में किन्नर और युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Mon, 16 Sep 2019 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
sucide
सोनीपत। गांव बंदेपुर फाटक के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर युवक व किन्नर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने सोमवार सुबह शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। जहां युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस तहकीकात में यह सामने आया है कि युवक की किन्नर के साथ दोस्ती थी, वह 12 सितंबर से किन्नर के साथ था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने फोन पर संपर्क किया तब भी युवक ने किन्नर के साथ होना बताया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने सोनीपत स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि बंदेपुर फाटक के पास एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जिसके बाद एएसआई सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां दो शव मिले। शवों की पहचान गांव बैंयापुर खुर्द निवासी साहिल (19) और किन्नर रीना (25) के रूप में हुई। शवों की जांच कर रेलवे पुलिस ने बताया कि दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। जीआरपी ने युवक के परिजनों से बयान कलमबंद कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि किन्नर का शव अस्पताल के शवगृह में ही रखवा दिया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की किन्नर से दोस्ती थी। 12 सितंबर से युवक किन्नर के साथ ही रह रहा था। दोस्ती में किसी के आड़े आने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन

पेपर देने 12 सितंबर को घर से निकला था साहिल
साहिल के पिता बलवान सिंह ने जीआरपी को बताया कि साहिल हरियाणा ओपन बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा था। वह तीन पेपर दे चुका था। 12 सितंबर को वह चौथा पेपर देने के लिए घर से निकला था। सोनीपत के हिंदू स्कूल में उसके पेपर चल रहे थे, लेकिन वह न तो पेपर देने स्कूल पहुंचा और ना ही लौटकर घर आया। घर न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद 13 सितंबर को थाना सदर पुलिस को साहिल की गुमशुदगी की शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच की तो युवक से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने सदर पुलिस के सामने किन्नर के साथ होने व जल्द वापस आने की बात कही थी। बाद में सोमवार सुबह साहिल और किन्नर रीना का शव बंदेपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पड़ोस में किराए पर रहता था किन्नर
बताया जा रहा है कि किन्नर रीना भी साहिल के मकान के साथ ही एक मकान में किराए पर रहता था। वह कई महीनों तक उस मकान में किराए पर रहा। लेकिन डेढ़ महीना पहले ही वह मकान खाली कर चला गया था। संभावना व्यक्त की जा रही है, किन्नर के पड़ोस में रहते हुए ही दोनों के बीच बातचीत हो गई थी।
दो भाइयों में बड़ा था साहिल
साहिल के पिता बलवान सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसके दो बेटों में साहिल बड़ा था। साहिल की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

बंदेपुर फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां दो शव मिले। जिनकी शिनाख्त बैंयापुर निवासी साहिल और किन्नर रीना के रूप में हुई। स्थिति देखकर लगता है कि दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। दोनों के बीच संबंध जांच में सामने आए हैं। युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।
-रामफल पाराशर, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed