फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sucide

रक्षाबंधन पर भाई नहीं आया तो बहन ने लगाया फंदा

Thu, 22 Aug 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
sucide
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि उनसे अलग रहा भाई रक्षाबंधन पर्व पर घर नहीं आया था। जिसके चलते वह कई दिन से अवसाद में थी। इसी के चलते उसने जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी से अनबन हो गई थी। जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं। दो बेटियां जहां अपने पिता के साथ रहती हैं, वहीं महिला अपने बेटे के साथ अलग रह रही है। पिता के पास रह रही 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। जब उसकी बहन सुबह उठी तो अपने साथ सो रही बहन दिखाई नहीं दी। जिस पर वह उसे तलाश करते हुए दूसरे कमरे में गई तो वह रस्सी पर फंदे से लटकी थी। पुलिस को किशोरी की बहन ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर उनका भाई नहीं आया था। तभी से उसकी बहन अवसाद में थी और लगातार उस पर चिड़चिड़ापन हावी हो रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करवाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed