{"_id":"6823a8bd53ce2f926301c7bf","slug":"students-welcomed-cbse-exam-results-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136598-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों का किया स्वागत
Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत के ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 97.6 फीसदी अंक प्राप्त
- फोटो : Samvad
सोनीपत। जिला में केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
विजय कुमार ने प्राप्त किए 97.6 फीसदी अंक
ओम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय के विजय कुमार ने 97.6 फीसदी, कला संकाय में टिंकी ने 96.2, वाणिज्य संकाय में कौशल ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए। निदेशक निर्मल लाठर, उप प्राचार्य रेखा बजाज ने बताया कि स्कूल में 6 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक, 26 ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
आस्मी ने 98.4 फीसदी अंक लेकर किया स्कूल में टॉप
ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीबीएसई की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आस्मी ने 98.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इशिका ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय, जया मनोचा ने 96 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. किरण दलाल ने बताया कि मनोविज्ञान, साइकोलॉजी विषय में भी अधिकतम अंक 100 रहे। 26 छात्रों ने कई विषयों में पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए।
12वीं में आशना तो 10वीं में भूमिका व आदित्य बने स्कूल टॉपर
ऋषिकुल विद्यापीठ, देवडू रोड में सीबीएसई की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 178 छात्रों ने परीक्षा दी थी। निदेशक धीरज शर्मा ने बताया कि कक्षा 12वीं के कला संकाय की आशना ने 99 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम, वाणिज्य संकाय से अदिति ने 98 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं कक्षा के कुल 156 छात्रों ने परीक्षा दी। भूमिका व आदित्य ने 98 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन एसके शर्मा, प्रधानाचार्य उमेश शर्मा व उप प्रधानाचार्य कृति चौधरी ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कक्षा 10वीं व 12वीं में महिमा ने स्कूल में किया टॉप
ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी में सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10वीं में महिमा सिंह चौहान ने 98.8 फीसदी अंक लेकर प्रथम, कक्षा 12वीं में महिमा ने 96.6 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय अध्यक्ष नीरज शर्मा, निदेशक रीमा शर्मा, प्राचार्य चंचल ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।

फोटो 38- सोनीपत के ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 97.6 फीसदी अंक प्राप्त- फोटो : Samvad