फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students step in with policemen in march past

मार्च पास्ट में पुलिसकर्मियों संग छात्र-छात्राओं ने की कदमताल

Thu, 12 Aug 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students step in with policemen in march past
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के दौरान परेड का निरीक्षण करते हुए एसडीएम शशि - फोटो : Sonipat
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के दौरान बतौर मुख्यातिथि एसडीएम शशि वसुंधरा ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को प्रोत्साहित किया कि वह देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बुधवार सुबह जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया, इसमें विशेष रूप से परेड की रिहर्सल की गई। एसडीएम शशि वसुंधरा ने देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को फहराते हुए परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व महिला पुलिस कर्मियों की टुकड़ी ने किया, जिनके पीछे पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवानों की टुकड़ियों ने कदमताल की। इनके पीछे एनसीसी ब्वॉयज व एनसीसी गर्ल्स और स्काउट व रेंजर्स की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाए। एसडीएम शशि वसुंधरा ने पूर्वाभ्यास का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट में हिस्सा लेने वाले पुलिस कर्मियों व विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि 13 को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट व पीटी-डंबल शो का पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed