फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students showcased their talent in block level cultural festival

Sonipat News: खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Sep 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in block level cultural festival
सोनीपत के खरखौदा स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में समूह लो
खरखौदा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा, डाइट की प्राचार्य रचना बाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों ने ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन पूनम व किरण डालोरिया ने किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे वह शिक्षा के साथ खेल और अन्य प्रतियोगिताओं में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व समारोह में पहुंचने पर प्राचार्य नीलम दलाल ने अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री ने बताया कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस दौरान उत्सव की नोडल अधिकारी सुनीता ढुल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य निर्मल धनेरवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम

9वीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में
समूह लोकनृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल लोक नृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किडोली पहलादपुर ने ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रागिनी प्रतियोगिता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोरा दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां तीसरे स्थान पर रहे।
नाटक प्रतियोगिता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा को पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना को दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किडोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

5वीं से 8वीं कक्षा के वर्ग में
समूह नृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना प्रथम व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा द्वितीय स्थान पर रहे।
एकल लोक नृत्य : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रागिनी प्रतियोगिता : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना पहले, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिसाना खरखौदा दूसरे और राजकीय उच्च विद्यालय कंवाली तीसरे स्थान पर रहे।
स्किट प्रतियोगिता : राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला खरखौदा पहले, राजकीय उच्च विद्यालय बरोना दूसरे व राजकीय उच्च विद्यालय कंवाली तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed