{"_id":"6aa46e5a7d447a76e4044038","slug":"students-planted-saplings-pledging-to-care-for-them-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160337-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पौधों की देखभाल का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पौधों की देखभाल का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने लगाए पौधे
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में पौधरोपण में भाग लेते विद्यार्थी, प्राचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थियों और एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ईको क्लब और एनसीसी की ओर से हर वर्ष परिसर में पौधे लगाए जाते हैं। वर्तमान में विद्यालय परिसर में करीब 5,110 पेड़ हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं निदेशिका दिनेश कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर, ईको क्लब प्रभारी नरेंद्र कौर व अर्चना मलिक तथा एनसीसी एयर विंग की एएनओ चीफ ऑफिसर नीलम अहलावत मौजूद रहीं।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमारी ने कहा कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। पौधा लगाना जिम्मेदारी की शुरुआत है। उसकी नियमित देखभाल करना वास्तविक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान के समापन पर विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।