{"_id":"65b77071f21f67be4a0da2b4","slug":"students-in-schools-in-haryana-watched-live-discussion-program-on-examination-pm-relieve-stress-of-children-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्कूलों में विद्यार्थियों ने लाइव देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम, PM ने बच्चों के तनाव को किया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्कूलों में विद्यार्थियों ने लाइव देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम, PM ने बच्चों के तनाव को किया दूर
Mon, 29 Jan 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 PM IST
सार
हरियाणा में सोमवार को स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूल प्रमुखों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सहज तरीके से मन की शंकाओं को दूर किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को देखते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से चर्चा करते हुए वार्षिक परीक्षाओं के तनाव को दूर किया। सोनीपत के सभी स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कक्षा छह से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को लाइव दिखाया गया। इसके लिए पहले ही सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को स्कूलों में देखने व सुनने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी स्कूल प्रमुखों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को लाइव दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जिसके तहत सोमवार को स्कूलों में इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। प्रधानमंत्री को लाइव देखकर व व सुनकर विद्यार्थी बेहद उत्साहित हुए। विद्यार्थियों ने कहा कि वार्षिक परीक्षा को लेकर मन में उलझन व तनाव था। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सहज तरीके से मन की शंकाओं को दूर किया है।
विज्ञापन
स्कूल प्राचार्यों का कहना है कि वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। इससे परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बना तनाव दूर होगा और विद्यार्थी परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे।