फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students in 10 schools are receiving free transport facilities.

Sonipat News: 10 स्कूलों में विद्यार्थियों को मिल रही निशुल्क परिवहन सुविधा

Sat, 29 Aug 2026 06:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Students in 10 schools are receiving free transport facilities.
फोटो - राजकीय कन्या स्कूल, जहां छात्राओं को परिवहन की सुविधा दी जा रही है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। उपमंडल में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग परिवहन सुविधा दे रहा है। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए है जो दूसरे गांवों से पढ़ने आते हैं। विभाग ने इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया है।
यह सुविधा केवल गोहाना ब्लॉक के दस चिह्नित स्कूलों के विद्यार्थियों को मिल रही है। अन्य ब्लॉक और स्कूलों के विद्यार्थी अपने स्तर पर आने-जाने की व्यवस्था करते हैं। शिक्षा विभाग ने यह सुविधा निजी स्कूलों की तर्ज पर शुरू की है। सरकारी स्कूलों में यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में परिवहन के लिए अभिभावकों को अलग से शुल्क देना पड़ता है। निशुल्क परिवहन का लाभ उन स्कूलों को मिलता है जहां दूसरे गांवों से विद्यार्थी आते हैं। सभी ब्लॉकों में यह सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल या अन्य वाहनों का उपयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने शहर में स्थित राजकीय कन्या स्कूल को शामिल किया है। राजकीय स्कूल रभड़ा और राजकीय स्कूल भैंसवाल कलां भी इसमें शामिल हैं। राजकीय कन्या स्कूल भैंसवाल कलां और राजकीय स्कूल न्यात को भी सुविधा मिल रही है। राजकीय स्कूल बीधल, राजकीय स्कूल गामड़ी, आंवली, मोई हुड्डा तथा सरगथल भी चिह्नित हैं।
इंसेट
परिवहन सुविधा का विभाग उठाता है खर्च
इन चिह्नित स्कूलों के विद्यार्थियों की परिवहन सुविधा पर विभाग खर्च करता है। विभाग द्वारा प्रति माह करीब छह लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पायलट प्रोजेक्ट होने के कारण इस सुविधा का विस्तार अभी नहीं हुआ है। अन्य गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को अभी भी स्वयं व्यवस्था करनी पड़ती है।

वर्जन
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को परिवहन की सुविधा मुख्यालय के आदेशानुसार दी जा रही है। यह सुविधा उन स्कूलों में दी जाती है, जहां विद्यार्थी दूसरे गांवों से पढ़ने के लिए आते हैं। इससे विद्यार्थी स्कूल व घर तक सुरक्षित सफर कर रहे हैं।-बलजीत गहलावत, बीईओ, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed