फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students from Belgium shared happiness with deaf children

Sonipat News: बेल्जियम से आए छात्रों ने बधिर बच्चों संग बांटी खुशियां

Wed, 22 Apr 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students from Belgium shared happiness with deaf children
कार्यक्रम के दौरान ब​धिर बच्चों के साथ विदेशी मेहमान। संस्थान
सोनीपत। मानवता, संवेदना और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण मंगलवार को उस समय देखने को मिला जब सेफ इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रवण और वाणी केंद्र स्थित बधिर बच्चों के विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अशोका यूनिवर्सिटी के रोट्रैक्ट क्लब के साथ बेल्जियम यूनिवर्सिटी से आए 21 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय समूह ने बच्चों के साथ मिलकर आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

इन विदेशी मेहमानों ने न केवल बच्चों को विभिन्न क्राफ्ट तकनीक सिखाईं बल्कि उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन, आत्मविश्वास और खुशी का अनमोल उपहार भी दिया। भाषा की सीमाएं यहां मायने नहीं रखती थीं क्योंकि मुस्कान, इशारे और भावनाएं ही संवाद का माध्यम बन गए थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज अविनाश सेठी और बलराज वशिष्ठ ने बताया कि संस्था पिछले दो वर्षों से इस विद्यालय के बच्चों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है। बच्चों के लिए सुबह, दोपहर एवं शाम का भोजन, स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताबें और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed