फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students enthralled the audience with their cultural performances

Sonipat News: बाल महोत्सव में 350 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

Sat, 31 Oct 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with their cultural performances
तीसरे दिन समूह गान, एकल गान और नृत्य प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा
विज्ञापन

- बच्चों ने देशभक्ति गीतों से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
फोटो 16 से 19 :
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समूह गान, एकल गान, समूह नृत्य और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति पर आधारित समूह गान में बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। विद्यार्थियों के सुर और सामूहिक तालमेल ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। वहीं, एकल गान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का ध्यान खींचा। समूह और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और मंच पर आत्मविश्वास का परिचय दिया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने कहा कि बाल महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित मंच प्रदान करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से महोत्सव की गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed