फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students can take direct admission in ITI on the basis of merit.

Sonipat News: आईटीआई में मेरिट के आधार पर सीधा दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी

Fri, 23 Aug 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Students can take direct admission in ITI on the basis of merit.
गन्नौर। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

गांव राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि विद्यार्थी मेरिट के आधार पर सीधे दाखिला पा सकते हैं। दाखिले नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त मेरिट में कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। इसके लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इन हेल्प डेस्क से ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है। राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में 244 सीटों पर दाखिले होने हैं। अब तक चली दाखिला प्रक्रिया के बावजूद कोपा एनसीवीटी 10 सीट, पेंटर जनरल एनसीवीटी तीन सीट, प्लंबर एनसीवीटी पांच सीट, स्टेनो हिंदी 11 सीट, वेल्डर ड्यूल एनसीवीटी 20 सीट, वेल्डर एनसीवीटी छह सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed