{"_id":"66897a81875f88c9bd03f268","slug":"student-attacked-with-pistol-butt-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120850-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्र पर पिस्तौल के बट से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्र पर पिस्तौल के बट से किया हमला
Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव नाहरी निवासी राहुल ने बताया कि वह बीए फाइनल का छात्र है। वह 4 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ मीनू के प्लाॅट में बैठे हुए थे। उस दौरान वहां पर मिंटू आ गया था। गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का आरोप लगाया। जिस पर उन्होंने कहा कि उस वक्त वह नहीं थे कोई और होगा। इस पर मिंटू उन्हें धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा अपने दोस्त शिवम व 5-6 अन्य के साथ आया। शिवम ने पिस्तौल के बट से हमला किया। उसके बाद उसके साथियों ने उनकी पिटाई कर धमकी दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन