फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   studenet molesting

स्कूटी सवार छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
studenet molesting
शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को स्कूल के गेट के पास से स्कूटी पर बैठाकर छेडख़ानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को उसके पिता के साथ हादसा होने की झूठी सूचना देकर स्कूटी पर बैठाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह किसान है। उसकी 14 साल की बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। वह सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। जब वह स्कूल के गेट के पास पहुंची तो उनका पड़ोसी सचिन स्कूटी लेकर वहां पर पहुंचा। सचिन ने छात्रा को उसके पिता के साथ हादसा होने की झूठी सूचना दी। इससे वह घबरा गई। आरोपी उसकी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर एक होटल की ओर लेकर जाने लगा। उसने स्कूटी पर ही छात्रा से छेड1खानी भी शुरू कर दी। इस पर छात्रा को गलत होने की आशंका हुई। उसने सचिन का विरोध किया और चिल्लाने लगी। इस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में उसे उतारकर फरार हो गया। छात्रा वहां से घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed