फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stuck allowances of sports nurseries will be released soon, estimate ready

Sonipat News: खेल नर्सरियों के अटके खुराक भत्ते जल्द किए जाएंगे जारी, एस्टीमेट तैयार

Tue, 28 May 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Stuck allowances of sports nurseries will be released soon, estimate ready
फोटो 05 - सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद
सोनीपत। जिले में खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के अटके खुराक भत्ते जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए जिला खेल विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर खेल मुख्यालय में भेज दिया है। साथ ही खेल विभाग के अधिकारियों ने खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की हाजिरी की सूची भी मुख्यालय को सौंप दी है।
विज्ञापन

खेल अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों का नवंबर 2023 से जनवरी 24 तक का खुराक भत्ता अटका हुआ हैं। इसके लिए विभाग ने खेल मुख्यालय को एक करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। खिलाड़ियों के बैंक खातों की रिपोर्ट व खिलाड़ियों के विवरण में आई गलतियों को सुधारकर मुख्यालय में भेज दिया गया है। इससे जल्द ही खिलाड़ियों के बैंक खातों में खुराक भत्ता डाल दिया जाएगा। पिछले वर्ष जिले में 86 खेल नर्सरियों के करीब 2150 खिलाड़ी अभ्यास करते थे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। इसको जल्द खिलाड़ियों के बैंक खातों में डाल दिया जाएगा। खेल विभाग इससे पहले अक्टूबर तक का खुराक भत्ता खिलाड़ियों को प्रदान करा चुका है। गत वर्ष जिले में कुल 86 खेल नर्सरियां थी, जो एक फरवरी से बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खेल विभाग की तरफ से ने एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। विभाग ने खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों के नवंबर 2023 से जनवरी तक के खुराक भत्तों का एस्टीमेट भेजा है। साथ ही हाजिरी की सूची भी मुख्यालय को भेजी गई है। जल्द ही खिलाड़ियाें का खुराक भत्ता जारी कर दिया जाएगा।-देवेंद्र सिंह दहिया, जिला खेल अधिकारी

फोटो 05 - सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद

फोटो 05 - सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed