फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike ends, Patwari and Kanungo will return to duty from tomorrow

Sonipat News: हड़ताल खत्म, पटवारी व कानूनगो कल से ड्यूटी पर लौटेंगे

Sat, 10 Feb 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Strike ends, Patwari and Kanungo will return to duty from tomorrow
सन्नी दहिया, प्रधान, दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन। संवाद
सोनीपत। सरकार की ओर से वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद शनिवार को पटवारियों व कानूनगो ने हड़ताल खत्म कर दी है। 12 फरवरी से जिले के पटवारी व कानूनगो ड्यूटी पर लौटेंगे। पटवारखाने खुलने के साथ खेतों में फसल गिरदावरी का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे किसानों को मंडियों में अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में परेशानी नहीं होगी। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि सरकार ने पे ग्रेड में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन उनके वेतन में बढ़ोतरी जरूर करने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल कर रहे थे। लघु सचिवालय में लगातार धरना दिया जा रहा था। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि पटवारियों व कानूनगो ने इससे पहले 26 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक हड़ताल रखी थी। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वार्ता कर उनकी हड़ताल समाप्त कराई थी। इसके बाद 25 जनवरी 2023 को 32100 रुपये पे ग्रेड 1 जनवरी 2023 से देने का नोटिफिकेशन जारी किया था, जबकि पटवारी व कानूनगो पे ग्रेड 1 जनवरी 2016 से देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पे ग्रेड में बदलाव करने के बजाय अब सरकार ने वर्ष 1997, 2011 व 2016 में लगे पटवारियों को तीन-तीन इंक्रीमेंट, वर्ष 2019 व 2023 में लगे पटवारियों को दो-दो इंक्रीमेंट देने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पर जिला प्रधान सन्नी दहिया, जिला सचिव नितेश कुमार ने धरने का समापन कर दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के बाद से नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नहीं हो रही थी। पटवारी हर साल विभागीय परीक्षा की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनके आंदोलन को विराम देने के लिए 18 मार्च को नायब तहसीलदार पद के लिए कानूनगो की विभागीय परीक्षा घोषित की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पटवारियों व कानूनगो ने अपनी हड़ताल 14 फरवरी तक बढ़ाने का एलान किया था। एक दिन बाद शनिवार को सरकार ने वेतन बढ़ोतरी की घोषणा करके नोटिफिकेशन जारी किया है। सोमवार से सभी पटवारी अपनी ड्यूटी पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed