फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   strictness on delhi border

दिल्ली सीमा पर सख्ती जारी, बिना अनुमति किसी वाहन को नहीं निकलने दे रही पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
strictness on delhi border
सोनीपत। दिल्ली बार्डर को सील किए जाने के बाद पुलिस पूरी तरह से सख्ती बरत रही है। कुंडली व औचंदी बार्डर से किसी को जिले की सीमा में आवागमन करने की अनुमति नहीं दी गई है। कुंडली बार्डर व औचंदी बार्डर पर पुलिस सरकारी कर्मियों को भी आने-जाने नहीं दे रही है। सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती को बढ़ा दिया है। अब चिकित्सा सेवा में लगे कर्मियों के साथ ही बैंक व पुलिस सेवा में लगे कर्मियों को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी को बार्डर से ही वापस भेजा रहा है। सब्जी लेकर दिल्ली जाने वाले वाहनों के साथ ही दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी लेकर आने वालों को भी बार्डर से वापस भेजा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए जांटी के साथ ही आसपास के गांवों में भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। डीएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के सख्त आदेश है कि किसी को भी बार्डर पार नहीं करने दिया जाए। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को ही लेकर आने जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed