फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness increased regarding board exams, nodal officer changed

Sonipat News: बोर्ड परीक्षा को लेकर बढ़ाई सख्ती, बदले नोडल अधिकारी

Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Strictness increased regarding board exams, nodal officer changed
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड सख्ती बरत रहा है। जिले में नकल के मामले सामने आने पर विभाग ने अब जिला नोडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल को बदल दिया है, उनके स्थान पर अब अनिल रोहिल्ला को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी बदले जाने के पीछे अधिकारी विभागीय कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में नकल व बाहरी हस्तक्षेप के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने बोर्ड परीक्षा के दौरान चार विद्यार्थियों को नकल करते पकड़े जाने पर यूएमसी बनाए हैं, वहीं बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया है। वहीं छह अध्यापकों पर भी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नकल करवाने के मामले में 18 को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर तरीके से नकल रहित संचालित करने के लिए सख्ती से काम किया जा रहा है। नकल करने व करवाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच जिला नोडल अधिकारी बदले गए हैं। सोनीपत में जिला नोडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल की जगह अब अनिल रोहिल्ला को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण रोहिल्ला, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed