{"_id":"68ab6f20aad496223b04782e","slug":"streets-will-be-constructed-in-delhi-camp-with-rs-33-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141168-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली कैंप में 33 लाख रुपये से होगा गलियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली कैंप में 33 लाख रुपये से होगा गलियों का निर्माण
Mon, 25 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के वार्ड नंबर 4 स्थित दिल्ली कैंप में गली निर्माण के शुभारंभ पर बच्ची से नारियल
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने मेयर राजीव जैन के साथ मिलकर दिल्ली कैंप में 33 लाख रुपये से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने एक बच्ची के हाथों नारियल तुड़वाकर विकास कार्य की शुरुआत की।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि 33 लाख रुपये से वार्ड नंबर 4 में दिल्ली कैंप की सभी गलियों को पक्का किया जाएगा। इन गलियों में कुछ समय पहले दूषित जलभराव की समस्या को देखते हुए नई सीवर लाइन डाली गई थी। उसके बाद गली की हालत खस्ता हो गई थी।
समस्या के संज्ञान में आने के बाद गली को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम क्षेत्र की ऐसी गलियों को चिह्नित किया गया है, जिन गलियों में सीवरेज अथवा पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की पाइप लाइन दबाई गई थी, और उसके बाद गली की मरम्मत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
ऐसी सभी गलियों की मरम्मत और निर्माण के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। अगले माह नगर निगम के अधीन आने वाले सभी सड़कों का निर्माण कर दिया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, महेश जौहर, अजीत सिंह, संजय कुमार, नीतू राणा, सरोज, नरेश कुमार, सुरेश जौहर, राकेश कुमार, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।