फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Street play created awareness about cleanliness

Sonipat News: नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Mon, 09 Mar 2026 09:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Street play created awareness about cleanliness
फोटो : सोनीपत के नगर​ निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई कर्मी को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निगम आयुक्त हर्षित कुमार, नगराधीश डॉ. अनमोल, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने महिला सफाई कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा की छात्राओं ने नारी शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। साथ ही स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर शहरवासियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि जब बात साफ-सफाई की हो रही हो तो महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि घर हो या शहर उसे साफ रखने में नारी शक्ति की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम सभी महिलाओं को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई कर्मचारी एवं शहर की वह सभी महिलाएं जो अपने अपने घरों को एवं आसपास सफाई रखती हैं उनका सम्मान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं महिलाओं के सहयोग से नगर निगम सोनीपत इस बार स्वच्छता में अच्छी रैंक पाएगा। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने खरीदारी भी की।

निगम आयुक्त ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, महिला उद्यमियों के लिए आसान ऋण, स्टार्टअप समर्थन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं में बढ़ोतरी के माध्यम से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी गई है।
इस दौरान कार्यकारी अभियंता पदमभूषण, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, भवन निरीक्षक आनंद किशोर, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र कुमार, साहब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed