फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Street light theft continues on Jind Road Under Bridge

Sonipat News: जींद रोड अंडर ब्रिज पर लगातार हो रही स्ट्रीट लाइट चोरी

Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Street light theft continues on Jind Road Under Bridge
गोहाना। शहर में जन सुविधा के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें चोरी की जा रही है। अब जींद रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज में लगाई गई पांच लाइटें चोरी कर ली गईं। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई के लिए शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। लोगों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को नई लाइटें लगाई गईं।
विज्ञापन


जींद रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पहले रात के साथ दिन में ही अंधेरा रहता था। यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती थी। शहर के लोगों की मांग पर नगर परिषद ने रेलवे अंडरब्रिज पर सात लाइटें लगवाई थी। एक सप्ताह पहले चोरों ने यहां से तीन लाइटों को चोरी कर लिया था। इस पर नगर परिषद ने पुलिस को शिकायत दी। नगर परिषद ने वहां पर दोबारा लाइटें भी लगवा दी थी। अब सोमवार व मंगलवार रात फिर से पांच लाइटें चोरी कर ली गईं। इससे अंडरब्रिज में दिन में अंधेरा छा गया। बुधवार को नगर परिषद ने दोबारा से पांच लाइटें लगवाई। कनिष्ठ अभियंता सचिन ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed