फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stray animals will get protection

Sonipat News: बेसहारा पशुओं को मिलेगी सुरक्षा

Sat, 09 Aug 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Stray animals will get protection
फोटो :29: सोनीपत के खरखौदा में सड़क पर विचरती गाय के गले में रिफ्लेक्टर बैंड बांधते डीसीपी नरेंद - फोटो : कस्बे के अंदर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
सोनीपत। सड़क पर अंधेरे में घूमते बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने पहल शुरू की है। जिला ट्रैफिक प्रभारी डीसीपी नरेंद्र कादियान की अगुवाई में पुलिसकर्मी जिले में घूमकर इन पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बैंड (रेडियम कॉलर) बांध रहे हैं। यह दूर से ही चमककर वाहन चालकों को सावधान कर देंगे।
विज्ञापन

रात को अक्सर ग्रामीण क्षेत्र और हाईवे सड़क मार्गों पर अचानक सामने आ जाने वाले पशु वाहन चालकों के लिए बड़े खतरे का कारण बनते हैं। अंधेरे में दिखाई न देने के चलते कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। पुलिस का यह अभियान इन हादसों को रोकने में कारगर साबित होगा। गले में बंधा बैंड हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही चमक उठेगा और वाहन चालक अलर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि यह कदम न केवल पशुओं की जान बचाएगा, बल्कि वाहन चालकों और सवारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और यह अभियान इसी दिशा में एक अहम प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed