फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Storm of winter: Coldest night of the season, minimum temperature dropped to 4.6 degrees.

सर्दी का सितम : सीजन की सबसे ठंडी रात, 4.6 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Fri, 12 Jan 2024 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Storm of winter: Coldest night of the season, minimum temperature dropped to 4.6 degrees.
सोनीपत में कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चे व खुद को बचाने का प्रयास करती महिला। संवाद
सोनीपत। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शनिवार के लिए कोहरे व कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिर गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे ही धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर से लोग दिनभर कांपते रहे। प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है।
विज्ञापन


सर्दी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य चमकने के बावजूद ठंड से बड़ी राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी दिन में धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर ने ठंड को ज्यादा कम नहीं होने दिया। हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 268 दर्ज किया था। जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 13 जनवरी के लिए घने कोहरे व कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही चार दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे फिर से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाने से वाहन चालक परेशान रहे। वीरवार देर रात ही कोहरा छाना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉ.प्रेमदीप ने बताया कि जिले में शीतलहर की वजह से सभी फसल प्रभावित हो रही हैं। ठंड की वजह से गेहूं के तने में गांठ बन सकती है। वहीं सरसों के पौधे को नुकसान हो सकता है। आलू की फसल में खराब विकास की समस्या आ सकती है। ऐसे में फसलों की हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

इंसेट
कोहरे और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से शनिवार के लिए कोहरे व कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी यानी शनिवार को जिले में घना कोहरा छा सकता है। चार दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे ने पहले भी वाहन चालकों को परेशान किया और आने वाले दिनों में फिर से कोहरा पड़ता है तो वाहन चालकों को और परेशानी हो सकती है।




वर्जन
मौसम में न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को कोहरा व कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। आगे भी कोहरा परेशान करेगा। फसल में हल्की सिंचाई की सलाह दी जाती है।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक केवीके, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed