फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stolen, house, stay in home, case file

महिला मायके गई तो तीन दिन तक घर में रहे चोर, रात में ले जाते थे सामान

Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
stolen, house, stay in home, case file
सोनीपत। शहर की न्यू बाबा कॉलोनी की महिला मायके गई तो उनके घर में दो व्यक्ति ताला तोड़कर घुस गए और अंदर ही रहने लगे। तीन दिन तक चोर घर में रहकर सामान चोरी कर ले जाते रहे। दंपती घर पहुंचा तो दोनों चोर अंदर ही मिले। उन्होंने दंपती से ही हाथापाई कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

न्यू बाबा कालोनी की वीना ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 10 दिन पहले मायके गई थी। घर पर ताला बंद था। शनिवार को जब वह पति राजकुमार के साथ घर पहुंची तो मेन गेट का ताला खुला मिला। अंदर गई तो वहां पर दो व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने दंपती के घर पर ही अपना हक जताते हुए मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जिस पर उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर दिया। लोगों ने एकत्रित होकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। उन्होंने अपनी पहचान न्यू बाबा कालोनी के अरुण व मोहन नगर के हिमांशु के रूप में दी। जिस पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घर से सोने की अंगूठी, नाक का कोका, चांदी की पायल, बर्तन, कपड़े, सिलिंडर, चूल्हा व तीन दरवाजे भी चोरी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

तीन दिन से रात को कर रहे थे चोरी
पड़ोसियों ने वीना को बताया कि आरोपी तीन दिन से उनके घर में रह रहे हैं। उन्होंने समझा कि कोई परिचित होंगे। वह रात के समय सामान लादकर ले जाते थे। अब समझ में आया कि वह तीन दिन से रात को घर से सामान चोरी कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed